8 महीने का अनोखा बच्चा जिसका वजन है 17 किलो, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

By: Ankur Sat, 04 Sept 2021 11:21:37

8 महीने का अनोखा बच्चा जिसका वजन है 17 किलो, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

बच्चा जब भी पैदा होता हैं तो उसका वजन कम ही होता हैं। वजन ज्यादा होते ही पेरेंट्स को चिंता हो जाती हैं। वर्तमान में एक 8 महीने का बच्चा सुर्ख़ियों में बना हुआ हैं जिसका वजन 17 किलो हैं। सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन यह सच है। इस बच्चे को देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। बच्ची का नाम चाहत हैं। इस मामले में अब तक डॉक्टरों को भी यह नहीं पता चल पाया कि वह किस समस्या से जूझ रही है। चाहत के पिता का कहना है कि- 'यह हमारी गलती नहीं है। भगवान ने उसे ऐसा बनाया है। यह हमारे हाथ में नहीं है। मुझे बुरा लगता है जब कुछ लोग उनके मोटे होने के कारण उन पर हंसते हैं। चाहत का वजन पहले से ही उनकी सांस लेने और सोने में दिक्कत पैदा कर रहा है।'

चाहत कुमार का जन्म सही वजन के साथ हुआ था, हालाँकि जन्म के चार महीने के बाद ही बच्ची के शरीर में सूजन शुरू हो गई। बताया जा रहा है चाहत के पिता सूरज कुमार का कहना है, ''उसका वजन दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, माता-पिता दोनों अपनी बेटी के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित होते जा रहे हैं।'' आपको हम यह भी बता दें कि चाहत की मां जिन्होंने अपने पहले बेटे को खो दिया था, उन्होंने अपनी बेटी को लेकर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है, 'वह एक सामान्य बच्चे की तरह नहीं खाती है। वह हर समय खाती रहती है। अगर हम उसे खाने के लिए कुछ नहीं देते हैं, तो वह रोने लगती है। वह बाहर जाने के लिए रोती है, लेकिन उसका वजन बहुत अधिक है और हम उसे उठा नहीं पाते। इसलिए हम उसे केवल आस-पास के स्थानों पर ले जाते हैं।'

ये भी पढ़े :

# BJP विधायक के बेटे का आईफोन से केक काटने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा तबाही

# एक पक्षी को बचाने के लिए मंगाया गया हेलीकॉप्टर, बिजली के तारों में गया था फंस

# रोहित ने बतौर ओपनर पूरे किए 11 हजार रन, जानें-किस मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर से रह गए पीछे

# Tokyo Paralympic Games : प्रमोद भगत ने बैडमिंटन में बढ़ाया भारत का मान, देश को दिलाया एक और स्वर्ण

# …तो क्या विद्युत-नंदिता की हो गई सगाई! Photo हो रही वायरल, सुष्मिता ने बेटी को ऐसे किया बर्थडे विश

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com